वैसे तो मीडिया और टेलीविजन को लेकर स्टीरियो टाइप की समीक्षा लम्बे समय से होती आ रही है. लगभग सारे अखबारों ने इसके लिए वाकायदा कॉलम बना रखे हैं। लेकिन मीडिया समीक्षा को एक विधा के तौर पर विकसित करने की कोशिश में भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से निकलनेवाली पत्रिका संचार माध्यम का वाकई कोई जबाब नहीं. मीडिया को रिसर्च औऱ समीक्षा के जरिए देखने-समझने के लिए यह पत्रिका एक गंभीर मंच है.
पिछले शुक्रवार को आइआइएमसी जाना हुआ। आनंद प्रधान सर से कुछ बातचीत करनी थी. जाने पर पता चला कि अभी वो हिन्दी पत्रकारिता की क्लास ले रहे हैं। अब चालीस-पचास मिनट कहां बिताए जाएं, यही मैं सोचने लगा. तभी ध्यान आया कि आज से दो साल पहले मैंने संचार माध्यम की सदस्यता ली थी। तब पत्रिका का प्रकाशन बंद हो गया था. फिर भी यह सोचकर कि कभी तो प्रकाशन शुरु होगा, मैंने सदस्यता ले ली थी। इस बीच इस पत्रिका के लिए मैंने भी एक लेख लिखे और डाक द्वारा वो अंक भी मिल गया. यह कोई सात-आठ महीने पहले की बात है. उसके बाद मेरा वहां जाना ही नहीं हुआ। सोचा, चलो पता करते हैं, अगर इस बीच नए अंक आए होंगे तो ले लूंगा और पुराने अंक भी होगें तो उसे भी खरीद लूंगा..ऑफिस में जाने पर पता चला कि कल ही संसदीय पत्रकारिता पर विशेषांक आया है जिसमें कुलदीप नैय्यर सहित कई महत्वपूर्ण लोगों के लेख हैं. ऑपरेशन दुर्योधन से लेकर बाकी स्टिंग ऑपरेशन की चर्चा है। संसदीय रिपोर्टिंग को लेकर विशेष सामग्री है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अनिवार्य अंक है, मैंने उसे खरीदा और पता किया कि और पुराने अंक कौन-कौन से आए हैं. ऑफिस की मैम ने सारे अंको की एक-एक प्रति निकाल दिए. कुल चार अंक थे. एक प्रति की कीमत २५ रुपये। सारे अंक लेकर मैं आनंद प्रधान सर के चैम्बर में पहुंचा और बताया कि मैंने सारे अंक खरीद लिए हैं. मीडिया पर सामग्री के लिहाज से २५ रुपये कुछ भी नहीं है।संचार माध्यम में छपे लेखों की जो सबसे बड़ी विशेषता मुझे लगी वो यह कि एक भी लेख स्टिरियो टाइप से नहीं लिखे गए थे। सारे नामचीन लोगों के लेख तो थे ही लेकिन उसके साथ यह भी था कि लेख को पढ़ते हुए किसी को भी अंदाजा लग जाएगा कि लेखक ने खासतौर से समय देकर पत्रिका के लिए लेख लिखा है. नहीं तो कई बार मैं देखता हूं कि मीडिया लेखन के नाम पर बड़े से बड़े लोग अपना एकतरफा मत देकर निकल लेते हैं। वो न तो रिसर्च करते हैं और न ही समीक्षा के लिए विश्लेषण पद्धति अपनाते हैं. उनके भीतर एक तरह का आत्मविश्वास होता है कि वो मीडिया समीक्षा के नाम पर जो कुछ भी लिख देगें, पाठकों के लिए ब्रह्म वाक्य हो जाएगा। इसलिए हिन्दी मीडिया समीक्षा में बहुत कुछ लिखे जाने के बाद भी व्यवस्थित मीडिया पद्धति का विकास नहीं हो पाया है, कार्यक्रमों की विविधता और माध्यमों की अलग-अलग प्रकृति के हिसाब से आलोचना पद्धति का विकास नहीं हो पाया है.संचार माध्यम पत्रिका के अधिकांश लेख को पढते हुए हमें यह सहज लगा कि लिखनेवाले ने विषय पर ठीक-ठाक रिसर्च किया है और इस बात की चर्चा जब हमनें आनंद प्रधान सर जो कि पत्रिका के सहायक संपादक भी है से की तो उन्होंने भी यही कहा कि- हम चाहते हैं कि संचार माध्यम मीडिया की रिसर्च मैगजीन बने। इसलिए लेखकों से अनुरोध भी करते हैं कि वे संदर्भ सहित अपनी बात रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। लेख के जितने भी विषय हैं, वे मीडिया के बदलते चरित्र पर विस्तार से बात करते हैं। चाहे वो बच्चों की पत्रकाओं में सामाजिक टकराव का मामला हो या फिर समाचार चैनलों पर खबरों के अन्डरवर्ल्ड का मामला या फिर पूंजीवाद के आगे संपादको के मैनेजर बन जाने की घटना. सबों पर लोगों ने व्यवस्थित ढ़ंग से लिखा है।. .. और मजे की बात है कि इन सारे लेखों में आज की मीडिया की आलोचना वेलोग कर रहे हैं जो कि सीधे-सीधे मीडिया से जुड़े हैं। ऐसा होने से लेखों में अनुभव की परिपक्वता के साथ-साथ भविष्य में मीडिया को लेकर जताए जानेवाली आशंका भी विश्वसनीय लगती है और इससे भी बेहतर स्थिति है कि इसे बदलने की छटपटाहट भी मौजूद है.इन सारे अंकों को पाकर मैं इतना खुश था कि चलते-चलते मैंने आनंद सर से कहा- सर, मैंने तो आकर सारे अंक ले लिए लेकिन जिस तरह की सामग्री इसमें प्रकाशित की गयी है, मुझे लगता है कि यह डीयू के लोगों के बीच जरुर जानी चाहिए. मैं तो देखता हूं कि लोग मीडिया के नाम पर कुछ भी पढ़ ले रहे हैं, इस बात की चिंता किए बगैर कि इसमें कहां, क्या कितना सही है. इस पत्रिका का ज्यादा से ज्यादा प्रसार होना चाहिए। मेरा तो मन कर रहा है कि सबों की दस-दस प्रति खरीदकर डीयू के बुक स्टॉल में रख दूं. आनंद सर ने कहा- नहीं- नहीं मैं ही देखता हूं कुछ, नहीं होगा तो तुमको याद करुंगा।हिन्दी मीडिया पर एक अच्छी पत्रिका छपे और वो ठीक ढंग से लोगों के बीच न पहुंचे तो मीडिया से जुड़े किसी भी व्यक्ति को अफसोस तो होगा ही न....
जनसत्ता को लेकर जोशीजी को भावुक हुए अभी १५ दिनों से ज्यादा नहीं हुए, त्रिवेणी सभागार में मीडिया जगत के नामचीन लोगों को इसे प्रेरणा बिन्दु स्वीकार करने का मामला अभी भर जी थमा भी नहीं है कि कल जनसत्ता ने फिर भारी गड़बड़ी कर दी। इस गड़बड़ी पर अगर आप गौर करेंगे तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यहां किस तरह से खबरें तैयार की जाती है।दो-तीन बार जनसत्ता की कमजोरियों पर लिख देने के बाद कुछ लोगों को लगने लगा है कि मैं इस अखबार की गड़बडियों के बारे में लिखने का जिम्मा सिर्फ मेरा ही है। कल ही एक भाई साहब ने फोन पर भड़कते हुए बताया- लीजिए अब आपको एक और मसाला मिल गया, आज का अखबार पढ़िए और लिखिए कि क्या कर रहे हैं जनसत्ता के लोग. मैंने तय कर लिया था कि अब नहीं लिखना है, लिखने को तो लिख दे लेकिन बेवजह परेशानी झेलनी पड़ती है। दिनभर दूसरे कामों में व्यस्त रहा और इस बीच भाईजी कोचते रहे- लिख दिए, कब लिख रहे हैं, काहे चुप हैं अब, सेटिंग हो गयी है क्या। मैं समझ गया कि लिखे बिना भाईजी को चैन नहीं मिलेगा।मामला जनसत्ता ७ अगस्त २००८ के पेज नं- ७ पर छपी खबर को लेकर है। यह संपादकीय पेज का ठीक पड़ोसी पन्ना है। जो अखबार में संपादकीय पढ़ते हों, उनकी नजर अपने आप इस पन्ने पर भी चली जाएगी।दो तस्वीरें हैं- एक तस्वीर है जिसमें छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं औऱ दूसरी तस्वीर है विश्व शांति के लिए छात्र प्रार्थना कर रहे हैं। आप तस्वीर देखिए जिसमें छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके कैप्शन में लिखा है- विश्व शांति के लिए अमदाबाद में बुधवार को प्रार्थना करते छात्र । कोई भी आदमी तस्वीर देखकर पूछेगा कि- कहां प्रार्थना कर रहे हैं, ये तो नारे लगा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मोमबत्तियां जल रही है और वो इस रुप में रखीं हैं कि पीइएसीइ, पीस यानि शांति शब्द बन जा रहा है। चारो तरफ छात्र हाथ जोड़े हैं। इसका कैप्शन है- अखिल भारतीय छात्र संघ के कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को पटना के हिमगिरी एक्सप्रेस के सामने प्रदर्शन करते हुए। इस तस्वीर को देखकर भी लोग यही कहेंगे कि कहां कोई प्रदर्शन कर रहा है।हुआ यह है कि दोनों तस्वीरों के नीचे जो कैप्शन लगा है, वह उल्टा है। वैसे उलट जाना कोई भारी बात नहीं है लेकिन पाठक के सामने जो संदेश जाता है वह यह कि क्या जनसत्ता में भी वही सब हो रहा है जो कि हिन्दी के बाकी अखबारों में हो रहा है। जो लोग उस दिन जोशीजी के पांच किताबों के लोकार्पण में गए और इस पेज को देखा होगा, वे दो ही बातें कहेंगे- एक तो यह कि जनसत्ता को अलग बने रहने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो दावे बड़े पाखंड लगेंगे। अभी छपाई की गड़बड़ी पर नजर जा रही है, कल को खबरों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे। लापरवाही जब आती है तब छांट-छांटकर तो आती नहीं। दूसरा वे यह भी कहें कि क्या जोशीजी का मन आज की जनसत्ता को देखकर कभी रोता नहीं।

लेख छपने की बधाई मिलने के बाद अब उसके प्रति असहमति के भी संदेश आने शुरु हो गए हैं। कल ही यूनआई से फोन करके एक ने कहा कि सांप-संपेरे की कहानी से भरे और आम आदमी के मुद्दे से महरुम टीवी की आपने इतनी गंभीर आलोचना की है, आप बाजार के स्वर बोल रहे हैं, आपने टीवी का पक्ष लेने के लिए जो विचार की बत्ती जलाई है, माफ कीजिएगा पाठक हूं लेकिन आपसे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। लेख प्रोवोकिंग लगा इसलिए फोन किया।
नया ज्ञानोदय पत्रिका ( अगस्त अंक) में मैंने टेलीविजन और मीडिया को लेकर हिन्दी मीडिया समीक्षा के इकहरेपन की चर्चा की है। लेख का शीर्षक है- टेलीविजन विरोधी समीक्षा और रियलिटी शो । लेख में मैंने स्पष्ट करने की कोशिश की है कि हिन्दी में जो भी लोग मीडिया समीक्षा कर रहे हैं उनमें से अधिकांश साहित्य के चश्मे से मीडिया को देखना चाहते हैं या फिर शुरुआती दौर से चली आ रही उस मानसिकता के हिसाब से कि टेलीविजन बच्चों को बर्बाद करता है, यह पूंजीवाद को बढ़ावा देता है।
लेख में मैंने दो-तीन जगह स्पष्ट कर दिया है कि हालांकि टीवी और मीडिया उपभोक्तावाद, बाजारवाद और पूंजीवाद को बढावा दे रहे हैं लेकिन रियलिटी शो और इस तरह के अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी जो नयी छवि बनाने में जुटा है उससे हिन्दी मीडिया आलोचकों के औजार जरुर छिन लिए गए हैं, टीवी की जो शक्ल हमारे सामने हैं वहां इनके औजार भोथरे पड़ गए हैं। यही वजह है कि आज हिन्दी मीडिया के आलोचक जब इसकी समीक्षा करते हैं तो पाठकों के प्रति विश्वसनीयता जम नहीं पाती और इधर टीवी के लिए काम करनेवाले लोग भी इसे उल-जूलूल बताकर खारिज कर देते हैं।मैंने टीवी और मीडिया के बदलते स्वरुप के आधार पर समीक्षा करने की बात की है और पूंजीवादी माध्यम होने के बावजूद इसे संभाव्य माध्यम बताने की कोशिश की है.इन सबके बीच उनका कहना है कि आप मार्केट के आदमी हैं, आप समझ ही नहीं पा रहे हैं कि टीवी कुछ गिने-चुने लोगों के लिए फायदेमंद है, यह हमारी संस्कृति को किस रुप में भ्रष्ट कर रहा है, इसका आपको अंदाजा नहीं है।मीडिया की लगातार मैं भी आलोचना करता रहा हूं लेकिन सिरे से इसे खारिज करने के पक्ष में नहीं हूं, खासकर के तब जब देश की लगभग सत्तर प्रतिशत से ज्यादा लोग इससे प्रभावित होते हैं। औऱ न ही इस पक्ष में कि मीडिया आलोचना का मतलब सिर्फ इसका विरोध है। हां इतना जरुर जानता हूं कि हिन्दी में जिस तरीके से इसकी आलोचना की जा रही है वह न केवल अपर्याप्त है बल्कि कई स्तरों पर अप्रासंगिक भी।
लेख का लिंक - http://jnanpith.net/ny.pdf
लेख पढ़कर आप खुद भी राय दें, सहमति और असहमति व्यक्त करें।
लेख का लिंक - http://jnanpith.net/ny.pdf
लेख पढ़कर आप खुद भी राय दें, सहमति और असहमति व्यक्त करें।
मैं लोगों के बीच इस बात के लिए बदनाम हूं कि दिनभर गांव की लड़कियों की तरह कमरे में दिन बिताता हूं, रुमघुसरा हूं. कमरे में रहकर इन्टल होना चाहता हूं और कमरे में रहकर ग्लोबल स्तर पर ख्याति पाना चाहता हूं। लेकिन इधर पिछले दस दिनों से मैं ठीक इसके उलट कर रहा हूं. दिनभर इधर-उधर मारा-मारा फिर रहा हूं। मैं फैकल्टी कभी नहीं जाता. गाइड से फोन पर बातचीत हो जाती है लेकिन इधर रोज जा रहा हूं। लाइब्रेरी के आगे बैठे लोगों को मन ही मन गाली देता रहता कि उन लोगों को कोई काम नहीं है जो दिनभर यहां बैठकर भसर करते है। लेकिन आजकल मैं खुद बिना कोई काम के दिनभर यहां बैठता हूं। हिन्दी की सभा-संगोष्ठियों में जाने में बड़ी बेचैनी होती है, सब अपनी-अपनी गोटी लाल करने में लगे रहते हैं और मै उन्हें देखकर खीजता रहता हूं. लेकिन आजकल यहां भी जाता हूं। कुछ लोग मिल जाते हैं और कहते हैं कि फोटो में तो बहुत उमरदराज लगते हैं।
आजकल मैं दिनभर क्या करता हूं, मुझे खुद भी पता नहीं चलता। रोज इस कोशिश में सोता हूं कि सुबह उठकर रेगुलर कोई काम करुंगा। लेकिन अगली सुबह तक सो ही नहीं पाता कि दिन में व्यवस्थित होकर काम कर सकूं। कुछ लोगों को वायदा कर चुका हूं कि इतने तारीख तक लेख दे दूंगा लेकिन दे नहीं पा रहा. फोन कर-करके सबसे माफी और मेल करके सॉरी बोल रहा हूं। शाम होते-होते मन भारी होने लगता है। एक ही चिंता खाए जाती है कि आज नींद कैसे आएगी और फिर किसी न किसी बहाने किसी के पास चला जाता हूं. एक बार भी किसी ने कह दिया कि रुक जाओ खाकर जाना तो रुक जाता हूं। किसी ने कह दिया-रात हो गयी है, सुबह चले जाना तो जान में जान आ जाती है और वही सो लेता हूं। उनसे भी बात करता हूं जिन्हें कल तक झेल कहता रहा। पता नहीं क्या-क्या बातें करने लगा हूं जिसे अब तक मैं कहता रहा कि बकवास बंद करो। आप कह सकते हैं कि मैं इन दिनों एब्नार्मल हो गया हूं। मैं वो होता जा रहा हूं जो कभी होना नहीं चाहता, मैं वो सब करने लगा हूं जो मैं करना नहीं चाहता. मुझे भावुक होना बहुत बुरा लगता है लेकिन मैं भावुक हो उठता हूं। मुझे लगता रहा है कि भौतिक चीजों से लगे रहने और काम में फंसे रहने से टेंशन दूर हो जाती है लेकिन इसका भी भ्रम टूटने लगा है। मैं काम को टालने लगा हूं, अपने सर को चैप्टर दिखाने में कोताही बरतने लगा हूं।
फोन पर मेरे गाइड से एक या दो मिनट से ज्यादा बात नहीं होती। इधर फोन करते ही कहता हूं- सर आपसे दो मिनट बात करनी है और १५ से २० मिनट तक उन्हें यही सब बातें सुनाने लग जाता हूं। वो सुनते हैं, साहस बंधाते हैं और अंत में मैं सॉरी बोलता हूं। फिर परेशान होता हूं। रेसीडेंट ट्यूटर को फन करता हूं- पूछता हूं सर मेरे बारे में क्या किया जा रहा है, मेरा कमरा कब बदल रहे हैं, मैं बिल्कुल पढ़ नहीं पा रहा सर, सो नहीं पा रहा सर। मैं बुरी तरह अपसेट हो गया हू सर। वो कहते- कीप पेसेंस विनीत, मैं एक रात में तो कुछ भी नहीं कर सकता न। आय एम वरीड अबाउट यू एन योर करियर. वार्डन को फोन लगाता हूं। शुरु में एक बार के बाद कभी नहीं उठाते और अगर बूथ से बात हो जाए तो फिर से सबों का नाम देने कहते हैं। प्रोवोस्ट ने तो एक बार पूरी बात सुन ली लेकिन अब छोटी-मोटी बातों के लिए परेशान करने में विश्वास नहीं रखते.
जिस कमरे को मैंने बहुत मेहनत से जमाया, पर्दे से लेकर क्रॉकरी के लिए अच्छे-खासे पैसे के साथ दिन-दिनभर का समय बिताया, अब ये सब मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लगता। स्वीपर को घुसने नहीं देता, खुद भी पोछा नहीं मारता। लगता है जो जैसे हैं, उसे वैसे ही पड़ रहने दो। फ्रीज में पानी तक नहीं भरता. सारी चीजें खराब होतीं जा रही है और मैं फेंकता जा रहा हूं। याद नहीं कि कब मेस टेबल पर बैठता हूं, खाता हूं।
क्या इतनी-सी बात हमें इतना परेशान करेगी। मेरे कमरे में कोई एक दिन शराब पीकर हंगामा कर दे तो इसका मेरे उपर इस तरह का असर होगा. पढ़ते हुए भी ये सब आपको बचकाना लगेगा। मेरे साथी भी कहते हैं जो आदमी पूरी दुनिया को खुल्ला चैलेंज करता है वो ऐसे कैसे कर सकता है। जो लोग हसरत से मुझे फोन करते थे, मुझसे मिलने की बाट जोहते थे, जिनके पास चला जाउं तो कहां-उठाउं कहां बैठाउं करते थे- आज बताते हैं कि वो फलां काम में विजी हैं। जिस कुछ को यकीन हो गया था कि ये लड़का लिख-लिखकर हंगामा खड़ा कर सकता है, आज वो सब हम पर तरस खा रहे हैं. मेरा मन कहीं भाग जाने का करता है, मेरा मन हॉस्टल छोड़ देने का करता है, मेरा मन पापा के साथ साडी और धोती बेचने का करता है, मेरा मन रिसर्च छोड़ देने का करता है.
|

लोगों के चारों तरफ से घेर लेने के बाद भी अंत-अंत तक अपनी बात कहने की कोशिश करता रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें यह लिखना ही था कि हमसे गलती हुई है और हम लिखित माफी मांगे। मैंने कहा- चलो बाहर निकलते हैं, कागज-कलम लेने। मैं बाहर भी गया तो लोग मुझे चारों तरफ से घेर हुए थे। मैं अपने दोस्त मुन्ना के पास गया और नीचे की ओर उतरने लगा। मुझे इस बात का बार-बार मलाल था कि जिस बंदे को मैंने एम.फिल् में बताया कि ऐसे काम करो, जिस बंदें को अपनी असुविधा को नजरअंदाज करते हुए रात-रातभर टीवी इस्तेमाल करने दिया, आज वही मुझसे तू-तड़ाक में बात कर रहा है और मेरा पार्टनर इतना गिरा हो सकता है कि वो सब कुछ तय होने के बाद इस तरह से लोगों को मेरे खिलाफ इकट्ठा हो जाएगा। मुझे गहरा सदमा लगा, मेरे पेट में अचानक तेज दर्द शुरु हुआ और मैं बेहोश हो गया। जब नींद खुली तो मैंने अपने को अपने कमरे में पाया. मैं तब रो रहा था, बहुत जोर से, इतने जोर से कि मैं कुछ कह नहीं पा रहा था, स्टोन का दर्द जानलेवा होता है. मैं किसी भी तरह से अपने को रोक नहीं पा रहा था। मुन्ना ने राकेश सर को फोन लगा दिया था और उनके बार-बार पूछने पर भी कि क्या हुआ, मैं बता नहीं पाया। अंत में दस मिनट के भीतर राकेश सर खुद मेरे पास आ गए. मुझे अपने साथ घर ले गए और रात भर उन्हीं के पास रहा। इस बीच पार्टनर का दो-तीन बार फोन आया और बार-बार यही कहता रहा कि विनीत से बोलिए कि वो लिखकर दे दे कि उसने कमरे में किसी को भी शराब पीते हुए नहीं देखा है, उसे गलतफहमी हुयी है। राकेश सर ने बताया-वो सो रहा है उसकी तबीयत ठीक नहीं है।वार्डन को जब इन सारी बातों की जानकारी हुई तो उन्होंने उन चौदहों-पन्द्रहों के खिलाफ शिकायत लिखने को कहा। मैंने कहा-सर मेरा सिर्फ कमरा बदल दीजिए, बाकी मैं पहले से ही परेशान हूं। इनके खिलाफ शिकायत करके मैं और परेशान हो जाउंगा। वार्डन अपनी बात पर अडे रहे। मुझे मुन्ना की हालत याद हो आयी। नबम्बर की ठंड में उसे दस-बारह लोगों ने घेरकर मारा था, रात के तीन बजे लाकर हॉस्टल के आगे छोड़ दिया था। कई दिनों तक वो इससे उबर नहीं पाया था। एक ही बात कहता-चार साल पहले की दुश्मनी निकाली है लोगों ने सर। किसी का अब यूनिवर्सिटी से कोई लेना-देना नहीं है।यह बात सच है कि हॉस्टल के भीतर ऑथिरिटी आपको सुरक्षा देगी लेकिन हॉस्टल के बाहर आपकी स्थिति आम आदमी की तरह है। मेरे पार्टनर के सात जो लोग थे, उनमें से कईयों के कोर्स खत्म हो चुके हैं और अब उन्हें यूनिवर्सिटी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें इस बात का डर नहीं है कि उन्हें निकाल-बाहर किया जाएगा। मैं उलझना नहीं चाहता था.मेरी शिकायत के करीब सात दिन हो गए हैं। कारवाई के नाम पर सिर्फ इतना हुआ है कि पार्टनर को एक लेटर दिया गया है जिसमें उसने जो कुछ भी किया है उसके बारे में सवाल किए गए हैं और पूछा गया है कि उन पर कारवाई क्यों न हो। बाकी आज से फिर मेरे पार्टनर के गेस्ट का आना और रुम में खाना लाकर खाना, बातटीत करना जारी है.ऑथिरिटी का कहना है कि- विनीत हम एक मामले को नहीं बल्कि पूरी जड़ को खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए जरुरी है कि तुम वहीं रहो।
|
|